गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ओल्ड गुरुग्राम के सात इलाकों को जलभराव से निजात दिलाने की योजना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बनाई है। इसके तहत एकाध दिन में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। सुशील ऐमा रोड पर बरसाती नाला नंबर एक निकल रहा है। उद्योग विहार में इस बरसाती नाले की चौड़ाई करीब साढ़े चार मीटर है। ओल्ड दिल्ली रोड से सुशील ऐमा मार्ग होते हुए रेजांगला चौक तक इसकी चौड़ाई ढाई मीटर रह जाती है। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से सेक्टर-21, 22, 23, 23ए, गांव डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा और कार्टरपुरी में प्रत्येक मॉनसून में जलभराव की स्थिति बन जाती है। जीएमडीए ने इस समस्या के समाधान को लेकर नया मुख्य बरसाती नाला बनाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.