नोएडा, मई 12 -- प्रधानमंत्री की अपील के बाद कुछ शोरूम में सीमित संख्या में लोग पहुंचे, संचालक बोले- ऐसे में खर्च निकालना भी मुश्किल होगा, कारीगरों पर भी रोजगार का संकट मंडराया नोएडा, उदय। सर्राफा कारोबार पर प्रधानमंत्री की अपील ने सर्राफा कारोबारियों में बेचैनी बढ़ा दी है। इसका असर कारोबार पर दिखाई देने लगा है। अधिकतर शोरूम में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। कुछ शोरूम में सीमित संख्या में लोग पहुंचे। संचालकों का कहना है कि इस तरह उन्हें शोरूम का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री की अपील के बाद सर्राफा कारोबार से जुड़े कारीगरों पर भी रोजगार का संकट मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- ऐसे चलता रहा तो हमें करना होगा दूसरा धंधाबाजार की स्थिति जिले में छोटे-बड़े मिलाकर डेढ़ सौ से अधिक बाजार हैं। इनमें साढ़े चार सौ सर्राफ की दुकानें औ...