लखनऊ, अप्रैल 19 -- नगर आयुक्त ने तय की समय सीमा मानसून से पहले सक्रिय हुआ नगर निगमलखनऊ, प्रमुख संवाददातालखनऊ में बारिश से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई 15 जून तक हर हाल में पूरी करने को कहा है। इससे पहले मुख्य अभियंता महेश वर्मा भी नालों की सफाई को लेकर निर्देश दे चुके थे।विभागों को बांटी गई जिम्मेदारीनालों की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की तीन प्रमुख इकाइयों स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और आरआर विभाग को सौंपी गई है। एक मीटर तक के नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा तथा एक मीटर से ऊपर के नालों की सफाई अभियंत्रण विभाग द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं, जिन बड़े नालों की सफाई मशीनों से होती है, उनकी जिम्मेदारी आरआर विभाग और मुख्य अभियंता क...