प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। शहर में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए एक नए फ्लाईओवर की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इलाहाबाद उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के प्रस्ताव पर फ्लाईओवर की उपयोगिता को लेकर प्रारंभिक निरीक्षण भी किया जा चुका है। जिसे इस वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। लोक सेवा आयोग चौराहे से लेकर जवाहर लाल नेहरू रोड पर स्थित पार्वती अस्पताल तक करीब ढाई किमी लंबाई में फ्लाईओवर के निर्माण की योजना है। इसके लिए राज्य सेतु निगम प्रयागराज के मुख्य परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार व परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र सहित विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन पहले निरीक्षण कार्य किया था। निरीक्षण के दौरान हिन्दू हॉस्टल, सेंट मैरीज स्कूल, बालसन चौराहा व श्यामाचरण गुप्त चौराहा की भौगोलिक स्थिति को समझ...