मोतिहारी, मई 12 -- मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी मीना बाजार रोड में कॉपरेटिव बैंक के समीप स्थित एक शो-रुम के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश करीब 12 बजे पहुंचे। इसके बाद शो-रुम के समीप हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग करने के बाद बदमाश मीना बाजार की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची छतौनी थाना की पुलिस ने मौके से एक खोख बरामद किया है। वहीं सूचना पर सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। फायरिंग के बाद दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- शहर के शो-रुम के पास फायरिंग, दहशत फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भागने लगे। वहीं कई लोग इसे पटाखा की आवाज समझे।सीसीटीवी से हो रही पहचान: सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल तथा आसप...