शहर के शिक्षक निदेशक कार्यालय पर उपवास पर बैठे
कानपुर, मई 27 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित एवं माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के महामंत्री शिव बहादुर यादव ने नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध 18 सूत्री मांग पत्र लेकर शिक्षा निदेशालय लखनऊ के कार्यालय पर सांकेतिक उपवास किया। शिक्षा राज्य मंत्री (माध्यमिक शिक्षा) को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया। सभी ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन शिक्षा निदेशक माध्यमिक को दिया। उपवास में नगर के 21 शिक्षक शामिल थे जिसमें शिव बहादुर यादव, सुबोध कटियार, पंकज कुमार वर्मा, जितेंद्र वाल्मीकि, उमेश चंद, अजय सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, रामबली, सुबोध कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, अनन्त स्वरूप, सुनीत कुमार शर्मा, सुनील कुमार कश्यप, राजकुमार शुक्ला आदि थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.