वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मसाने की होली के खिलाफ शहर के व्यापारी भी खड़े हो गए हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल काशी प्रांत के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि श्मशान घाट पर खेली जाने वाली मसाने की होली काशी की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। जलती चिताओं को रौंदकर खेली जाने वाली होली काशी की परंपरा नहीं रही है। महामंत्री रामभरत ओझा ने कहा कि चिता के ऊपर मसाने की होली मानवीयता के विरुद्ध और शास्त्रों के खिलाफ है। इस पर शासन और जिला प्रशासन को अविलंब रोक लगानी चाहिए। व्यापार मंडल के सदस्यों राजेश यादव अनिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिनेश चौरसिया,गौरव सोनी, अमर रॉय आदि ने भी मसाने की होली का विरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...