प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। शहर के विस्तारित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा। नए शहरी क्षेत्र में विकास के लिए नगर निगम योजना तैयार कर रहा है। नैनी, झूंसी, झलवा, बमरौली और फाफामऊ क्षेत्र में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट के लिए योजना बनाई जा रही है। नगर निगम एक सप्ताह में विकास का प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग को भेज देगा। शहर के विस्तारित क्षेत्र में विकास के लिए नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव मांगा है। नगर निगम और जलकल से प्रस्ताव मिलने के बाद नगर विकास विभाग बजट जारी करेगा। नगर निगम में तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में सांसद, विधायक और पार्षदों के प्रस्तावों को शामिल किया गया है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि नए शहरी क्षेत्र के 28 वार्डों में विकास कार्यों के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तै...