गुड़गांव, दिसम्बर 22 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसमें सिविल लाइंस, रेलवे रोड, कन्हई, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-109 के सेंट पीटर कैथोलिक चर्च, अशोक विहार फेज तीन के सेंट थॉमस मार थोमा चर्च को सजाया जा रहा है। इसके पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस-ट्री, गुब्बारों, झंडियों, क्रॉस और धार्मिक प्रतीकों से सजाया जा रहा है। चर्च और मसीह परिवारों में क्रिसमस का उत्साह बढ़ता रहा है। चर्च क्रिसमस के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है, जहां भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। सिविल लाइंस स्थित चर्च ऑफ एपिफेनी में क्रिसमस से पहले तीसरे रविवार की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें बच्चों को प्रार्थना और कैरोल सिखाया गया। कन्हई के चर्च ऑफ इमाकुलेट कांसेप्शन में फीस्ट ऑफ मदर मेरी पर सोमवार की शाम प्रार...