गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह के द्वारा मधुबन वेजिस गिरिडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल थे। समारोह में नवनिर्वाचित पहली महिला महापौर प्रमिला मेहरा को चैंबर के पदाधिकारियों ने बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार का भी अभिनंदन किया गया। मौके पर चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि गिरिडीह शहर को आधी आबादी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जो काफी गर्व की बात है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विकास में आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि शहर के विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेगी। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स ...