समस्तीपुर, मार्च 14 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को महापौर अनिता राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप महापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य, वार्ड पार्षद आदि थे। इसमें नगर निगम, समस्तीपुर के लिए 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए 360 करोड़ 25 लाख वार्षिक प्रस्तावित बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान बैठक में अध्यक्षीय संबोधन में महापौर अनिता राम ने कहा कि नगर निगम की सबसे बडी समस्या शहर से जल निकासी है। तीन बड़े नालों का निर्माण जारी है। इसके माध्यम से पानी को जमुआरी तक ले जाया जाएगा। यह नाला पंचवटी चौक तक तैयार हो गया है। गरूआर से गुरूकूल एवं सम्भूपट्टी वाला नाला तैयार होने के लिए तेजी से कार्य जारी है। इन बड़े नालों मे सभी छोटे नालों को मिलाने से निगम के पश्चिम क्षेत्र...