बगहा, जून 17 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। दरभंगा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 47 में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय परिसर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सहयोग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन प्रस्तुत किए। लोग यहां सुबह से ही पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, आयुक्त हिमांशु कुमार राय व डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया。 यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, आवास-पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुए आवेदनकार्यक्रम का उद्देश्य आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वका...