हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने गुरुवार को मरम्मत काम के लिए शहरी क्षेत्र में सात घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान भीषण गर्मी में करीब 15 हजार की आबादी को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद गर्मी में लोगों के पसीने निकाल दिए। साथ ही लोगों की पीने के पानी की व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। वहीं कारोबारियों की नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का शहर विद्युत वितरण खड़ भूपतवाला के उपसंस्थान लालजीवाला से पोषित फीडर रोडीबेलवाला और ब्रह्मपुरी पर एसीएसआर कंडक्टर के स्थान पर कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम लगातार दूसरे दिन जारी रहा। यह भी पढ़ें- गर्मी में 15 हजार की आबादी बिजली कटौती से प्रभावित हुई कंडक्टर बदलने के लिए दोनों फीडरों से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा होने...