मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। नगरपालिका ने अतिक्रमण से लोगों को राहत दिलाने के लिए 15 दिन पूर्व ईशन नदी तिराहे से तहसील तक प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। जिसमें फुटपाथ पर रखे खोखों को हटाकर पक्का अतिक्रमण जेसीबी से तुड़वाया गया था। वर्तमान समय में ईशन नदी पुल से तहसील तक दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों ने बड़ा अतिक्रमण दोबारा से कर लिया है। जिससे उक्त इलाके में बड़ा जाम लगने लगा है। कचहरी, दीवानी जाने वाले लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वहीं पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पूर्व दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर बड़ा जुर्माना भी लगाया जाएगा, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं अतिक्रमण का बड़ा केंद्र शहर बन गया है। जहां रोजाना जाम को ...