एटा, मार्च 3 -- एटा, कार्यालय संवाददाता। एटा के लिए एक और नया बाईपास (रिंग रोड) बनाने के लिए पीडब्लूडी कार्य योजना तैयार कर रहा है। यह रिंग रोड अब दो पार्ट में बनाया जाएगा। तकनीकी खामियों के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए नापतौल, निर्माण कार्य में अवरुद्ध पैदा करने वाली सरकारी जमीन आदि के लिए सर्वे का काम कर लिया गया है। पीडब्लूडी एक्सईएन आर्दश कुमार वर्मा ने बताया कि एटा शहर के लिए नेशनल एवं स्टेट हाइवे कनेक्टिड रिंग रोड बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में पहुंच जमीन की पैमाइश जा चुकी है। इसके लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। अभी सुन्ना नहर से लेकर शिकोहाबाद रोड तक का प्रस्ताव बनाया गया है। रिंग रोड में आने वाले बिजली के पोल एवं लाइनों को हटाने के संबंध में बिजली अधिकारियो...