शहर के युवा एथलीट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पेंटोक्रेटर एकेडमी के छात्र रौनक कुमार का चयन सीबीएसई की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया गया है। चयन रांची में हुए सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में बेहतर प्रदर्शन के बाद किया गया। रौनक ने 100 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक जीता। 100 मीटर की दौड़ उन्होंने 11.77 सेकेंड और 200 मीटर की दौड़ 24.46 सेकेंड में पूरी की। कोच राहुल कमल ने बताया कि दोनों स्पर्धाओं में बिहार-झारखंड के 150-150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- एमआईएस टिकारी के छात्र अमरजीत ने जीता कांस्य पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.