सीवान, दिसम्बर 11 -- सीवान। प्रोटीन पाउडर सप्लायर सन्नी बांसफोर की हत्या मामले में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने सीवान स्थित मृतक के पैतृक आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को हर संभव आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। राहुल तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता है। अपराधी किसी भी कीमत पर बच नहीं सकेंगे। पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करेगी और स्पीडी ट्रायल के जरिए कठोर सजा दिलाई जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले में अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार क...