शहर के मेधावियों को सम्मानित करेगा पंजाबी समाज
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर पंजाबी समाज आगामी 28 जून को गांधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। गांधी वाटिका में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान समाज के चेयरमैन नीलकमल पुरी ने बताया की कार्यक्रम में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के कक्षा 10 व 12 के टॉपर्स को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस बार समाज लीक से हटकर उन अधिकारियों, शिक्षाविदों और राजनीतिज्ञों को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्त्रम में सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समाज के उपाध्यक्ष विनोद डाबर ने जानकारी दी कि मेधावी छात्र अपने आवेदन 28 जून की दोपहर तक जमा करा सकते हैं। इस दौरान गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबडा, प्रभारी अशोक बाठला, कोषाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.