मधुबनी, जनवरी 9 -- मधुबनी। शहर के मुरली मनोहर तालाब में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। शव मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम पहुंची। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचे और पानी में उपलाते शव का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव निकालने के लिए स्थानीय मछुआरे एवं एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव की पहचान शहर के गौरक्षणी मोहल्ला थाना राजनगर के सूरज गिरी के 30 वर्षीय पुत्र राकेश गिरी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तालाब किनारे से नशीली दवाएं भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम मौके पर...