शहर के मुख्य चौराहे पर चलती बाइक पर टूटकर गिरा केबल, अफरा-तफरी
महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के सक्सेना चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बाइक से कहीं जा रहे शख्स पर ही बिजली का केबल अचानक टूटकर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा बच गया। हालांकि, इससे हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने स्थिति संभाली। सुरक्षा कारणों से हर ओर से लोगों का आना-जाना रोक दिया। इसके कारण करीब 20 मिनट तक मुख्य चौराहे का यातायात बाधित रहा। सोमवार दोपहर बाद भीषण गर्मी के कारण सड़क पर सन्नाटा ही पसरा था और सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। इसी बीच चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने जा रहे शख्स की बाइक पर अचानक केबिल टूटकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही बाइक सवार घबरा गया और अपनी बाइक छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकला। सड़क पर बिजली का तार गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.