खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित महिला कॉलेज में चल रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम की जांच टीम के सदस्य भरत सिंह जोशी द्वारा इंटर्नशिप कर रहे संस्था के कागजात की बुधवार को जांच की गई। जहां प्राचार्य द्वारा संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया। वही सिंडिकेट सदस्य ने गत दिनों समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली गई। बताया गया कि गत चार अप्रैल को महाविद्यालय में उपस्थित होकर दैनिक उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर के महाविद्यालय की दक्षिणी दीवार की ओर से अतिक्रमण संबंधी में आवश्यक जानकारी देने के लिए लिखित आवेदन सदर विधायक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया को देने के लिए गए थे। जिससे महाविद्यालय के कर्मचारी द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई तो दिशा निर्देश दिया कि कक्ष सम्मानपूर्वक बैठाए। पर,उनके आने के पहले डीएसडब्...