कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कन्नौज। शहर के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 10 वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। अब उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है, जिससे परिवार और क्षेत्र में हर्ष की लहर है। मयंक की प्रारंभिक शिक्षा कन्नौज में हुई। इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2020 में वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए। वहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया और लगातार मेहनत से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। मयंक का सिविल सेवा के प्रति जुनून पहले भी दिखाई दिया है। यूपीएससी 2023 में उन्होंने आल इंडिया 373 प्राप्त की थी, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.