गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठे दिन ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा के साथ की गई। मोहन नगर देवी मंदिर, इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी समेत विभिन्न सोसाइटी और कॉलोनियों के मंदिरों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और धर्म की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। जो कि नवदुर्गा का छठा स्वरूप है। इस दिन विशेष पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की और माता को शहद का भोग लगाया साथ ही फूल, फल, नारियल, चुनरी व विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित किए। मंदिरों में पुजारियों के स...