लातेहार, मई 12 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के भीतरी मोहल्लों में नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक कचरा जमा रहने के कारण बदबू फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मुख्य मार्गों के किनारे समय-समय पर कचरे का उठाव किया जा रहा है, लेकिन बानपुर, शिवपुरी, बेहराटांड़, मानस पथ रोड, चंदनदीह और मंत्री गली समेत कई भीतरी इलाकों में सफाई व्यवस्था सुस्त बनी हुई है। इन क्षेत्रों में दो से तीन दिनों के अंतराल पर ही कचरा उठाया जा रहा है। इससे सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लग रहा है। यह भी पढ़ें- बदबू और गंदगी के साये में जीने को मजबूर शहर लोगस्थानीय निवासियों की ...