औरंगाबाद, जनवरी 7 -- नगर परिषद द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरानी जीटी रोड पर ब्लॉक मोड़ से जामा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगाए गए दुकान, ठेला, गुमटी, होर्डिंग और बोर्ड हटाए गए। अभियान में जेसीबी, ट्रैक्टर और मजदूरों की मदद ली गई। नगर परिषद की अधिकारी निकिता कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लगातार चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद सड़क पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसी कारण नगर थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों को आगे से इन स्थानों पर दुकान नहीं लगाने का निर्देश दिया गया। कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ...