नवादा, नवम्बर 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा शहर में बेखौफ बाइक चोर बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाशों ने शहर के आगे दो प्रमुख बैंकों के आगे खड़ी दो बाइक को मिनटों में गायब कर दिया। ताजा मामला शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने 05 नवम्बर की है। पुरानी जेल रोड में स्थित जांच घर के संचालक प्रिंस राज बैंक के आगे दोपहर 02 बजे बाइक खड़ी कर बैंक के भीतर गये। 20 मिनट बाद बाहर आने पर उनकी बाइक नंबर बीआर 27 एन 4782 गायब पायी गयी। वहीं दूसरी घटना 05 नवम्बर की दोपहर 12:40 बजे शहर के पंजाब नैशनल बैंक की मुख्य शाखा की है। जहां मुफस्सिल के भदोखरा निवासी अजीत कुमार अपनी बाइक नंबर बीआर 27 के 1182 एटीएम के आगे खड़ी कर वे बैंक गये। दो मिनट बाद बाहर आने पर बाइक गायब पायी गयी। दोनों मामलों में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.