अमरोहा, मई 23 -- अमरोहा, संवाददाता। नगर के बिजनौर रोड पर मोहल्ला नई बस्ती में हाजी वसीम अहमद के जूते-चप्पल के गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। भूतल पर स्थित गोदाम में लगी आग के कारण प्रथम तल पर मौजूद स्वजन फंस गए। स्थानीय लोगों की मेहनत से मशक्कत के बाद परिवार को बाहर निकाला जा सका। चार घंटे बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बतौर एहतियात आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मूल रूप से नगर के मोहल्ला नौबतखाना निवासी हाजी वसीम अहमद के पास फुटवियर की कई ब्रांडेड कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। पांच साल पहले उन्होंने यहां बिजनौर रोड स्थित मोहल्ला नल नई बस्ती में मकान बनाया था। यह मकान दो रास्तों पर स्थित है। भूतल पर गोद...