भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की कई प्रमुख और व्यस्त सड़कों के समानांतर बहने वाला हथिया नाला अब राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा बन चुका है। महात्मा गांधी पथ से लेकर डिक्सन मोड़ और उर्दू बाजार तक, इस नाले के किनारे न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही धंस चुके असुरक्षित हिस्सों की मरम्मत हुई है। कई जगहों पर मिट्टी के कटाव से पक्की सड़क सीधे गहरे नाले में तब्दील हो गई है। नगर निगम की इस अनदेखी के कारण, खासकर बारिश के दिनों में हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। महात्मा गांधी पथ पर सीएस कंपाउंड (शौचालय के समीप) सड़क की मिट्टी ढहने से हथिया नाला पक्की सड़क के बिल्कुल करीब आ गया है। वहीं, बोस पार्क मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क के समानांतर करीब सौ फीट तक नाला पूरी तरह खुला हुआ है। यहां बिना किसी सुरक्षा ...