झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी,मऊरानीपुर। तहसील मऊरानीपुर में बड़ा बाजार से टीकमगढ़ बस स्टैंड की सड़क बेहद घटिया हो चुकी है। यहां सड़क बने कई साल बीत चुके है। कुछ माह पहले जलबिहार के करीब सड़क की मरम्मत की गई थी। पर वह भी काम चलाऊ करके जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। सड़क बेहद ऊंची नीची है और कई जगह थिंगरे जोड़ स्पष्ट देखे जाते है। जलबिहार के समय सड़क निर्माण के समय कुछ लोगों ने निजी सीमेंट से दरवाजे की सड़क सुधारी भी पर जिम्मेदार लगातार जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे है। लोगों की मांग है कि सड़क शीघ्र बनवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...