प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं कुशल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सोमवार को सिटी लॉजिस्टिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें शहर की भविष्य की माल परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्तावों और देश की अथ व्यवस्था में प्रयागराज के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में विकास को गति देता मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चरबैठक के उद्देश्य बैठक में शहर के भीतर एवं बाहरी क्षेत्रों में माल परिवहन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही रीवा रोड,...