लखनऊ, फरवरी 28 -- एफएसडीए की 22 टीमों ने शनिवार को शहर के बाहरी हिस्सों में छापेमारी की। खासतौर पर मिठाई की दुकानें, ढाबे निशाने पर रहे। रायबरेली हाईवे स्थित एक मशहूर चाट की दुकान से रिफाइंड के नमूने लिए गए हैं। इसी इलाके में एक मिठाई की दुकान से राजभोग के नमूने लिए गए। एफएसडीए की टीमों ने हाईवे पर शनिवार की देर शाम डेरा डाला। आयुक्त खाद्य सुरक्षा विजय प्रताप सिंह के अनुसार बाहरी जिलों से शहर की मंडियों में बिकने आ रहे खोवा पर विशेष नजर है। इसके लिए टोल नाका और प्रमुख स्थानों पर छापेमारी जारी है। इस बार होली में बड़े पैमाने पर मिलावटी और घटिया खोवा शहर में बिकने से रोका गया है। दूध के उत्पाद, तेल, मैदा, कचरी, आलू चिप्स आदि के अब तक 250 से ज्यादा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। कपूरथला पर तुरंत हुई नमूनों की जांच एफएसडीए की मोबाइल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.