गया, अप्रैल 17 -- शहर के बड़े गोलंबरों के बाद अब छोटे गोलंबरों की भी सूरत बदलेगी। इसके लिए नगर निगम ने ट्रेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। पीरमंसूर गोलंबर व एपीआर गोलंबर का सौंदर्यीकरण पहले किया जायेगा। इसके बाद आशा सिंह मोड़ व मिर्जा गालिब मोड़ गोलंबर का सौंदर्यीकरण होगा। दो महीने में बनकर तैयार जाएंगे तैयारनगर निगम के सहायक अभियंता गौरव सिन्हा ने बताया कि पीरमंसूर व एपीआर गोलंबर के सौंदर्यीकरण में लगभग पांच-पांच लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अगले एक से दो महीने में बनकर तैयार हो जायेगा। इसके बाद शेष अन्य गोलंबर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जायेगा।अब तक इन गोलंबरों का हो चुका है सौंदर्यीकरणशहर में अबतक लगभग 25 से 30 लाख प्रति गोलंबर की लागत से कई बड़े गोलंबर अबतक बन चुकें है। इनमें राय काशीनाथ मोड़, जेल अधीक्षक आवास म...