रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के बड़े इलाके में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई फीडरों से घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी क्रम में पावर हाउस कांके अंतर्गत अरसंडे फीडर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एलटी केबल लाइन व रामनवमी पूजा मरम्मतीकरण होगा। इससे अरसंडे बैंक ऑफ इंडिया से लेकर बोड़िया चौक, तिलकोणीय बाजार सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोक नगर में न्यू बाय फीडर में 11 केवी ओवरहेड लाइन की मरम्मत होगी। जिसके कारण बुधवार रात 10:30 बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे अशोक कुंज, बुद्ध विहार, अशोक नगर एक्सटेंशन, सेंट्रल अशोका, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। रांची केंद्रीय डिविजन अंतर्गत पावर हाउस पॉलिटेक्निक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.