लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तन संवाददाता। पिछले दिनों जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम तैयार की थी। उक्त टीम ने कुछ दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया और सड़कें चौड़ी भी हुई, लेकिन एक बार फिर से शहर जाम से जूझने लगा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। टीम में एडीएम के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी कों शामिल किया था जिससे अतिक्रमण को हटाने की कर्रवाई की गई थी। डीएम के इस अभियान का शहर के अतिक्रमणकारियों पर थोड़ा असर पड़ा लेकिन पदाधिकारियों के सुस्त रवैया के कारण अतिक्रमणकारी फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। नगर परिषद के द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ आज अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। पैदल चलने के लिए निर्मित फुटपाथों पर ठेला, ...