भभुआ, फरवरी 27 -- शिमला, बिलासपुर, बीकानेर विवि के कुलपति व अन्य ने किया विमोचन पहले भी प्रो. विवेकानंद की प्रकाशित हो चुकी हैं कई पुस्तके और शोध भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी के बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में गुरुवार को भभुआ के तिवारी टोला निवासी प्रो. विवेकानंद तिवारी की लिखित पांच पुस्तकों का लोकार्पाण किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति, आचार्य महाबीर सिंह, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य आलोक कुमार चक्रवाल, राजस्थान के बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, वाराणीस के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य टेकनारायण उपाध्याय, किरण सिंह ने संयुक्त रुप से पुस्तक का लोकार्पण किया। शिमला विवि के प्रो. विवेकानंद तिवा...