सिद्धार्थ, मई 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे डीजल पेट्रोल संकट के बीच शहर के पेट्रोल पंपों पर राहत रही। प्रतिदिन रहने वाली लम्बी कतारों वाली भीड़ काफी कम रही। शहर के पंपों पर आम दिनों दिनों की तरह चार छह से लेकर दस वाहनों तक की ही संख्या दिखी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या बनी रही। जिन पंपों पर तेल आने की सूचना मिली उन पेट्रोल पंपों पर लम्बी कतार लगी रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पंपों पर ड्राई रहने की नौबत बनी रही। तमाम पंपों पर तेल न आने से उस क्षेत्र के लोग परेशान हुए। कई पंपों का चक्कर लगाने के बाद तेल मिल पाया। वहीं प्रशासन के सामान्य डिब्बों में तेल न देने के आदेश से किसानों व व्यवसायियों की समस्या बढ़ गई है。

बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट ल...