सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को काफी मात्रा में शराब बरामद की है। कुल देसी शराब की मात्रा 594 लीटर बतायी जा रही है। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच- पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मर्दापुर के समीप पहुंची और जांच शुरू की। इधर, चालक को जैसे ही पुलिस होने की जानकारी मिली कि वह सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी को छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर सफेद गाड़ी को जब्त किया। जांच के क्रम में पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी में छिपाकर रखे गए कुल 594 लीटर शराब बरामद कर लिया। इसके बाद...