शहर के पहाड़ा फक्कड़ में गांजा की बड़ी खेप बरामद
बहराइच, अगस्त 20 -- बहराइच, संवाददाता। आबकारी व दरगाह थाने की पुलिस महकमे की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दरगाह इलाके के पहाड़ा फक्कड़ गांव में दबिश दी। एक संदिग्ध ने बोरा फेंक कर फरार होने की कोशिश की। संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा । बोरा की तलाशी लिए जाने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आंकी गई अनुमानित कीमत आठ लाख रूपये है। आबकारी निरीक्षक नानपारा स्मृति गंगवार को मंगलवार शाम भनक लगी कि दरगाह थाने के बख्शीपुरा के पहाड़ा फक्कड़ में मादक पदार्थ तस्कर नेपाल से तस्करी कर लाए गए मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। वह आसाम रोड भिनगा चौराहे पर किसी तस्कर को डिलीवरी की फिराक में है। यह भी पढ़ें- सख्त कार्रवाई से टूट रही नशे के सौदागरों की कमर आबकारी निरीक्षक ने तत्काल दरगाह थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह से सम्पर्क साधा। दरगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.