कानपुर, मई 13 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 19.73 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले रीहैबिलिटेशन सेंटर का गुरुवार को भूमि पूजन किया जाएगा। प्रदेश का यह पहला विश्वविद्यालय है, जहां रीहैबिलिटेशन सेंटर खोला जा रहा है। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 8,12,88,000 रुपये का बजट भी जारी कर दिया था। यह सेंटर विवि के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के पड़ोस में खोला जाएगा। यह सेंटर दो मंजिला होगा, जहां मरीजों के रुकने के लिए 12 कमरे भी बनाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सहमति के बाद शासन ने सीएसजेएमयू में रीहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी थी। विवि के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के डॉ. दिग्विजय शर्मा ने बताया कि यह सेंटर 20 हजार स्क्वायर फीट में बनाया जाएगा। इसे 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।...