बागपत, मार्च 28 -- एक तेल कंपनी द्वारा पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ाए जाने की सूचना मिलते ही ग्राहकों की पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। शहर के पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है, तो दूसरी ओर देहात क्षेत्र के पंपों पर वाहन मालिकों को तेल नहीं मिल रहा है। जिसके चलते वे परेशान बने हुए है। वहीं तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों की तीन श्रेणियां बनाकर उन्हें उनकी खपत के हिसाब से तेल देना शुरू कर दिया है। --दिल्ली रोड बागपत-बागपत के दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि पंप पर वाहनों को भरपूर तेल मिला, लेकिन जो लोग ड्रम लेकर डीजल लेने के लिए पहुंचे, उन्हें संचालकों ने तेल देने से इंकार कर दिया। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि दाम तो नहीं बढ़े हैं, लेकिन किसी को भी 50 लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.