वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। शहर के नालों की सफाई पर महापौर अशोक कुमार तिवारी गंभीर हैं। उन्होंने हिदायत दी कि मानसून से पहले हर हाल में इनकी सफाई हो जाए। कागज पर काम दिखाने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि कार्यदायी संस्थाएं समय और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में गुरुवार को बैठक में महापौर ने नालों की सफाई और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि अधिकारियों को कागज पर काम करने या दिखाने की संस्कृति से बाज आना चाहिए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा करने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे। बेहतर यही होगा कि अधिकारी नालों की सफाई और विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करें। यह भी पढ़ें- बोर्ड की बैठक में समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय प्रतिदिन उनकी रिपोर्ट सौंपे। इसक...