हाजीपुर, अप्रैल 4 -- मानसून से पहले शहर की सभी नाला की होंगी उड़ाही : डॉ संगीता हाजीपुर। निज संवाददाता नगर परिषद सभागार में शनिवार को नगर परिषद की हुई बैठक में नाला उड़ाही कार्य में लगे एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मानसून के पूर्व हर हाल में उड़ाही कार्य पूर्ण कर लेने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला उड़ाही कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि हर दिन के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि नगर परिषद मानसून को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस बार शहर के सभी नालों की सफाई बेहतर तरीके से कराई जाएगी, जिससे आम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.