दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के नयापाड़ा मुहल्ले में दो युवकों ने एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि चाकूबाजी में मजदूर बाल-बाल बच गया और मौके से भागने में सफल हो गया। यह घटना शुक्रवार को दिन-दहाड़े हुई। इस मामले में थाने से कोई शिकायत नहीं की गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। इधर, थानेदार अशोक राम ने बताया कि चाकूबाजी की घटना का उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने कोई लिखित शिकायत भी की है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...