बांदा, जनवरी 11 -- बबेरू संवाददाता। कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज मिलाथू में संस्थापक का 120वां जन्मदिवस व स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में कैप्टन साहब ने शिक्षा की ज्योति जलाई है। उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया। रविवार को कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज मिलाथू में पूर्व विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा, अजय पटेल, सदाशिव भारतीय, ब्लाक प्रमुख रमाकान्त पटेल, अरुण पटेल, प्रबंधक नरेन्द्र सिंह पटेल, राममिलन आदि ने कैप्टन साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रा कोमल, रक्षा संध्या आरती, संगीता आदि ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामनरेश सिंह पटेल कहा ...