बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- बिहार थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के घर का तोड़ा ताला लहेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बस संचालक के घर हुई चोरी फोटो : लहेरी चोरी-लहेरी थाना क्षेत्र के पालिका बाजार में गुरुवार को चोरी के बाद बिखरा सामान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दो घरों से चोरों ने 55 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली है। बिहार थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर नकद व जेवर उड़ा लिये। इसी तरह, लहेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गये। चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोगों में डर का माहौल है। बिहार थाना क्षेत्र के सरदार पटेल कॉलेज के पास सुधीर का मकान है। वे भागलपुर में पीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सीमा कुमारी ने बताया कि 24 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी समारोह में श...