कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना, निज संवाददाता।शहर में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम के बाहर घण्टों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।पडरौना शहर में संचालित दो इंडेन गैस गोदाम पर रविवार को मात्र एक गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंची। वहीं गैस गोदाम के बाहर भोर से ही सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई थी। सिलेंडर से कई गुना अधिक लोग लाइन में खड़े देख भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी में लाइन लगाकर सिलेंडरों का वितरण कराया गया। इसके बाद भी कई लोग घंटों इंतजार के बाद बैरंग वापस लौटने को विवश होना पड़ा। सैकड़ों की तादाद मे...