हाथरस, जून 18 -- हाथरस। मंगलवार की रात को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से शहर के एमजी पॉलिटेक्निक के निकट 33 हजार केवीए की लाइन के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण बुधवार की दोपहर से शाम तक शहर के दस हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। इस कारण कामकाज प्रभावित रहा। शाम को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे वैसे बिजली नखरे दिखा रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात को शहर के एमजी पॉलिटेक्निक के निकट 33 हजार केवीए के पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शहर के आगरा रोड, आवास विकास, नगला भोजा, नगला टीका, नवीपुर, शिव कालोनी, स्टेट बैंक सहित कई...