फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की तरफ से रेनीवेल लाइन नंबर-1 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप जोड़ने का कार्य के चलते दो दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह शटडाउन 28 मार्च सुबह 8 बजे से शुरू होकर 30 मार्च सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसे लेकर प्राधिकरण ने लोगों से पहले ही पानी स्टोर करने की अपील की गई है। एफएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-64 और 65 को जोड़ने वाली डिवाइडिंग रोड और सेक्टर-64 के पास मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाना है। यह काम शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और भविष्य के लिए अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा लाइन इंटरकनेक्शन (जोड़ना) के बाद पानी की सप...