कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा यहां पर नया बाईपास प्रस्तावित है। इस पर जन आंदोलन फ्रंट (कांग्रेस) के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार दुबे का कहना है कि नया बाईपास शहर के दक्षिण से निकाला जाए, तभी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा शहर की दक्षिण दिशा में विशुनगढ़ रोड, कैरदा रोड, सौरिख रोड और तालग्राम रोड से भारी वाहनों का आवागमन लगातार होता है। इसके कारण शहर के अंदर ट्रैफिक जाम के हालात आए दिन बने रहते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे-से उतरने वाले भारी वाहन भी तालग्राम और सौरिख रोड से नगर के अंदर होते हुए जाते हैं। दक्षिण दिशा में नया बाईपास बनने से यह अधिकांश भारी वाहन बाहर से ही निकल जाएंगे। कैरदा रोड के पास ग्राम लक्षीराम नगला में विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ निर्माणाधीन है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.