गोपालगंज, जनवरी 28 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन लड़कियों के गायब होने के मामलों में पुलिस ने बुधवार को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। अपहरण के एक मामले में नगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड के निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी बेटी को शादी की नीयत से 26 जनवरी को वकील मांझी समेत हथुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों ने अगवा कर लिया। शहर के दूसरे वार्ड के एक शख्स ने नगर थाने में अपनी 17 वर्षीया बेटी के अगवा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को उनकी बेटी शहर स्थित एक लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। इधर, नगर थाना क्षेत्र के एक गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.